फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेवानिवृत्त कर्मी के नाम से लिया दो लाख का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। भिक्कनपुर गांव के सेवानिवृत्त कर्मी के नाम से फर्जी दस्तावेज तैयार कर दो लाख रुपये का लोन लेने का मामला सामने आया है। गांव निवासी महाबीर सिंह खाद्य निगम विभाग से सेवानिवृत्त हैं और खेती करते हैं। महाबीर सिंह ने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए बैंक में अप्लाई किया था। वहां पता चला कि उनके नाम पर दो लाख रुपये का लोन है। जबकि उन्होंने लोन लिया ही नहीं। इतना ही नहीं अब लोन की रिकवरी के लिए उनके पास कॉल भी आ रही है। आरोप है कि उन्हें पिस्टल के दम पर अगवा करने की धमकी दी जा रही है। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि सतपाल त्यागी निवासी अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें