फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन एयरबेस में भारत ड्रोन शक्ति में होगा लाइव प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भारतीय वायुसेना के हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में 25-26 सितंबर को भारत ड्रोन शक्ति-2023 के तहत लाइव ड्रोन का प्रदर्शन होगा। इसमें देश के वैश्विक ड्रोन केंद्र की तस्वीर का केंद्र और राज्य सरकार के विभागों के प्रतिनिधि, निजी उद्योगों, सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बलों के अलावा अन्य क्षेत्रों से लोगों के शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

वायुसेना की प्रवक्ता ने जानकारी दी कि ड्रोन शक्ति कार्यक्रम में 50 से ज्यादा लाइव हवाई प्रदर्शन होंगे। इसमें सर्वेक्षण ड्रोन, कृषि ड्रोन, आग दमन ड्रोन, सामरिक निगरानी ड्रोन, हेवी-लिफ्ट लॉजिस्टिक्स ड्रोन, लोटरिंग मूनिशन सिस्टम का प्रदर्शन, ड्रोन समूह और काउंटर ड्रोन के साथ 75 से अधिक ड्रोन स्टार्ट अप व कॉरपोरेट्स हिस्सा लेंगे। संभावना है कि कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार के प्रतिनिधि, सार्वजनिक और निजी उद्योग, सशस्त्र बल, अर्धसैनिक बल, मित्र देशों के प्रतिनिधि, शिक्षक व छात्र-छात्राएं, मीडिया कर्मियों से अलावा ड्रोन के प्रति रुचि रखने वाले करीब पांच हजार लोग शामिल हो सकते हैं। खास बात है कि इस कार्यक्रम में वैश्विक ड्रोन केंद्र बनने की भारत की प्रतिबद्धता की तस्वीर साफ होगी। प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने से पहले लोगों का जल्द पंजीकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें