फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: आज शराब की दुकानें रहेंगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। होली के चलते बुधवार को सभी देशी, विदेशी, मॉडल शॉप, बीयर और भांग की दुकानें बंद रहेंगी। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह पूर्व की भांति ये दुकानें खुलेंगी। जनपद में अंग्रेजी बीयर यानि कंपोजिट दुकानों की संख्या 192, देशी 214, मॉडल शॉप 43, प्रीमियम रिटेल शॉप छह और भांग की 14 दुकानें हैं। जनपद में 35 बार हैं, जो खुले रहेंगे, लेकिन शराब नहीं परोसी जाएगी। बुधवार को टीम लगातार निरीक्षण करेंगी। दुकान खुली पाने पर अथवा अवैध तरीके से शराब की बिक्री करते पाए जाने पर अनुज्ञापी का लाइसेंस निरस्त भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें