फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुबह 4 बजे मांगी शराब': ठेके के सेल्समैन ने देने से किया इनकार, विवाद के बीच ग्राहक की पत्थर से पीटकर हत्या

Mon, 06 Oct 2025 01:12 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। एक ग्राहक शराब की दुकान पर सुबह चार बजे शराब लेने पहुंच गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
wine liqour - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनगर एक्सटेंशन में सुबह करीब चार बजे एक शराब की दुकान पर शराब न देने पर पत्थर से पीटकर एक ग्राहक की हत्या कर दी। हत्या करके आरोपी  मौके से भाग गया। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह शराब देने से इंकार करने पर दोनों का विवाद हुआ था। नूरनगर सिहानी निवासी चंद्रपाल उर्फ बनवारी आज तड़के करीब चार बजे राजनगर एक्सटेंशन स्थित त्यागी वाइन शॉप पर गए थे। 

वहां किसी बात को लेकर उनका ठेका सेल्समैन से विवाद हो गया। एसीपी उपासना पांडेय का कहना है कि शुरूआती जांच में लग रहा है कि चंद्रपाल ने ठेका बंद होने के बाद भी शराब देने की मांग की। 
विज्ञापन


लेकिन सेल्समैन ने सुबह 10 बजे आने के लिए कहा। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। चंद्रपाल से कहासुनी में ठेका सेल्समैन ने उनके सिर में पत्थर से वार कर दिए और मौके से भाग गया। 

राहगरी ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में चंद्रपाल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें