फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 25 करोड़ से लगाईं लाइटें, फिर भी एक्सप्रेसवे पर अंधेरा

विज्ञापन
मसूरी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर बंद पड़ी लाइट। संवाद
विज्ञापन
गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (डीएमई) पर डासना से मेरठ तक करीब 32 किलोमीटर क्षेत्र में डबल आर्म स्ट्रीट लाइटें तो लगा दीं पर अंधेरा दूर नहीं हो सका है। बारिश के दिनों में रात के अंधेरे में दुर्घटनाओं की संभावनाएं बढ़ गई हैं। एनएचएआई ने पिछले महीने इस खंड में एक्सप्रेसवे के डिवाइडर पर करीब 25 करोड़ की लागत से 1000 खंभे और लाइटें लगाने का काम किया। एनएचएआई के अभियंता राज्य वर्धन चौहान का कहना है कि लाइटों के लिए कनेक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कनेक्शन के लिए ऊर्जा निगम को पत्र दिया गया है। उम्मीद है कि कांवड़ यात्रा से पहले लाइटें जलनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें