फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बूंदाबांदी ने दिलाई प्रदूषण से राहत, एक्यूआई 200 से कम

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शहर बृहस्पतिवार शाम को हल्की बूंदाबांदी के साथ हवा ने जहां प्रदूषण से भी राहत दिलाई वहीं, गर्मी से भी लोगों को निजात मिली है। 15 दिन बाद शहर का एक्यूआई 200 से कम दर्ज किया गया, लोनी को छोड़कर अन्य सभी स्टेशनों का एक्यूआई 200 से कम ही रहा है। कुछ दिन से लगातार शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ते हुए 25 मई को एक्यूआइ 311 तक पहुंच गया। लोनी का एक्यूआई तो 400 तक पहुंच गया था। बढ़ी गर्मी के साथ ही लगातार हवा की सेहत भी खराब हो रही थी शुक्रवार शाम पीसीबी के समीर एप पर शाम चार बजे जारी बुलेटिन में शहर का एक्यूआई 159 मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया। सबसे कम एक्यूआई संजय नगर का 113 दर्ज किया गया। लोनी व वेद विहार की हवा बेहद खराब श्रेणी से खराब में आ गई है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम हुई बारिश से परिणाम ज्यादा अच्छे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें