फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: द्रोणगिरी सोसायटी में फिर फंसी लिफ्ट 20 मिनट तक फंसे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर-13 स्थित द्रोणगिरि सोसायटी में जन्माष्टमी की रात एक बार फिर लिफ्ट चार और पांच मंजिल के बीच फंस गई। लिफ्ट में दो परिवार के छह सदस्य थे, जिनमें एक दो वर्षीय बच्चा भी शामिल था। लिफ्ट में फंसे लोगों की समस्या तब और बढ़ गई जब इसमें लगा पंखा बंद हो गया और अलार्म भी नहीं बजा। यहां तक नेटवर्क न होने से लोग फोन भी नहीं कर पाए। ऐसी स्थिति में करीब 20 मिनट तक लोग लिफ्ट में फंसे रहे, फिर आनंद मिश्रा के मोबाइल में नेटवर्क आया और उन्होंने किसी तरह अपने परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

यह घटना सोमवार रात करीब दस बजे की है। लिफ्ट फंसे होने की सूचना पाकर परिजनों ने सिक्योरिटी इंचार्ज को बताया और वह बाद में मैकेनिक लेकर वहां पहुंचे। आनंद मिश्रा ने बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट खुल सका और वह लोग बाहर निकले। आनंद ने बताया कि इस दौरान सभी लोग परेशान हो गए। साथ ही दो वर्षीय बच्चा था जो पंखा बंद होने और घुटन बढ़ने से रोने लगा। उनके परिजन भी घबरा गए लेकिन इस बीच लोग एक दूसरे के संबल बने। यह पहला मौका नहीं है जब सोसायटी में लिफ्ट फंसी हो, इससे पहले भी कई बार सोसायटी में लिफ्ट फंस चुकी है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि आए दिन सोसायटी के लिफ्ट में इसी तरह की दिक्कत आती रहती है। सोसायटी की देखरेख की जिम्मेदारी जिला प्रशासन के पास है। सोसायटी निवासी अमित किशोर का कहना है कि सोसायटी में खराब लिफ्ट की शिकायत वह लोग कई बार डीएम एवं एडीएम से कर चुके हैं, लेकिन कोई संज्ञान नहीं ले रहे। उन्होंने मंगलवार को एक्स पर लिफ्ट फंसने की घटना का जिक्र करते हुए यहां यदि लिफ्ट खराब है तो इसे बंद कर दिया जाए या फिर इसे ठीक कराए जाने की मांग करते हुए पोस्ट से जिलाधिकारी को टैग किया है। वहीं सोसायटी के मेंटेनेंस ऑफिसर अनिल शर्मा का कहना है कि रात लिफ्ट फंसी थी इसकी जानकारी है लिफ्ट कंपनी को फोन किया गया है मंगलवार को उसे आना था लेकिन वह नहीं आ सका, बुधवार को लिफ्ट का काम कराया जाएगा।
इनसेट
ग्राउंड फ्लोर से 11वीं मंजिल पर जा रहे थे लोग
सोसायटी में राम जन्माष्टमी का कार्यक्रम था, लोग कार्यक्रम देख ग्राउंड फ्लोर से 11वीं मंजिल पर जा रहे थे। लिफ्ट में फंसे नवीन ने बताया कि लिफ्ट पर चार मंजिल से ऊपर बढ़ तो अचानक झटका खाकर रुक गई। लिफ्ट रुकने के दस मिनट बाद पंखा भी चलना बंद हो गया। इसमें लगे अलार्म बटन भी कुछ काम नहीं कर सके। इन सबकी वजह से अधिक परेशानी और घबराहट हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें