फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जान देने के लिए लगाया फंदा टूटने से बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बार्डर थाना क्षेत्र की राहुल गार्डन कॉलोनी में मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मकान का गेट खुला होने पर पड़ोसियों ने इसकी पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के बाद उसकी जान बच गई। राहुल गार्डन कॉलोनी में सुनील कुमार रहते हैं। वह महेंद्रा पिकअप गाड़ी चलाते हैं। कुछ दिनों पहले उनकी पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। घर पर सुनील अकेेले रह रहे हैं। वह कुछ दिनों से मानसिक तनाव में थे। शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे सुनील ने घर के कूलर पर चढ़कर गले में कपड़ा बांधकर फंदा लगा लिया। तभी कूलर गिर गया व सुनील फंदे पर लटक गए। कपड़ा सही से नहीं बंधा होने के कारण वह नीचे गिर गए। इस दौरान एक पड़ोसी की नजर सुनील पर पड़ी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उन्हें बेसुध हालत में अस्पताल लेकर पहुंची जहां उपचार के बाद उन्हें सांस आई। एसीपी विवेक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें