फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: विवाद में दोस्त के तीन हत्यारों को आजीवन कारावास

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। निवाड़ी थाना क्षेत्र में सात वर्ष पहले शराब पीने के दौरान योगेश की हत्या के दोषी तीन दोस्तों ओमवीर, विनोद और अतुल को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जुनैद मुजफ्फर ने तीनों दोषियों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा व सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता गिरिराज सिंह भाटी ने बताया 12 अगस्त 2017 को भूनिया पट्टी निवाड़ी निवासी राजीव ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था बड़े भाई योगेश उर्फ योगा को गांव में ही रहने वाले उसके दोस्त अतुल त्यागी, ओमवीर जाटव व विनोद पंडित 11 अगस्त 2017 की शाम सात बजे अपने साथ ले गए थे। काफी देर तक योगेश घर नहीं लौटे तो उनके पिता अशोक त्यागी चौराहे पर देखने गए। उस समय योगेश के तीनों दोस्त ओमवीर, विनोद और अतुल घबराए हुए वहां से भाग रहे थे। योगेश के पिता ने बेटे के बारे में पूछा तो तीनों ने कहा वह तो घर चला गया। इसके बाद ओमवीर गांव की तरफ बढ़ गया, जबकि विनोद और अतुल मोदीनगर की तरफ रवाना हो गए। दूसरे दिन सुबह 6:30 बजे योगेश का गर्दन कटा शव ठेके के पास पड़ा था। किसी धारदार हथियार से योगेश की गर्दन पर प्रहार कर हत्या की थी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर तीनों आरोपियों ओमवीर, अतुल त्यागी व विनोद पंडित को हत्या की धाराओं में नामजद कर गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में पता चला था कि शराब पीने के दौरान चारों में विवाद हो गया था। उसके बाद ओमवीर, अतुल त्यागी और विनोद पंडित ने गुस्से में आकर योगेश की हत्या कर दी। सुनवाई के दौरान आठ गवाह पेश किए गए थे। पुलिस ने 2017 में आरोप पत्र पेश किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें