\n\n21 तक रद्द हुई हुबली, पिथौरागढ़ की फ्लाइट\n\nसाहिबाबाद। हिंडन एयरपोर्ट से हुबली और पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरने को अभी और इंतजार करना होगा। अब दोनों ही फ्लाइट 21जून तक के लिए रद्द हो गई है। बता दें कि देश में घरेलू उड़ान भले ही शुरू हो चुकी है लेकिन हिंडन एयरपोर्ट से फिलहाल कोई उड़ान नहीं भरी जा रही। एयरपोर्ट से हुबली और पिथौरागढ़ के लिए जाने वाली दोनों फ्लाइट अब 21 तक कैंसिल है। इसकी पुष्टी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने की है। बता दें कि 25 मई से देश की घरेलू उड़ान को अनुमति दे दी गई थी। हिंडन एयरपोर्ट से वर्तमान में हुबली और पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरी जाती है। घरेलू उड़ान की अनुमति के बाद 25 को यहां से हुबली के लिए उड़ान भरी भी गई जबकि तकनिकी कारणों से पिथौरागढ़ वाली फ्लाइट रद्द रही। वहीं अगले दिन से एविएशन मिनिस्ट्री की उड़ान संबंधी दिशा निर्देश के पेंच में हुबली की उड़ान अटक गई। दरअसल जारी गाइडलाइन के मुताबिक 500 किमी तक की दूरी के लिए ही उड़ान भरी जानी है जबकि हिंडन एयरपोर्ट से हुबली की दूरी इससे कहीं अधिक है।\n\n------------\n\n\n