फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन शिफ्टिंग से ठप हुआ ऑफिस का काम और स्कूलों की वीडियो क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन शिफ्टिंग से ठप हुआ ऑफिस का काम और स्कूलों की वीडियो क्लास  - आधे घंटे देरी से हुआ एनएच-9 पर शिफ्टिंग का काम  - इंदिरापुरम के लोगों को झेलनी पड़ी बिजली कटौती  माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर निर्माण के लिए विद्युत लाइन और पोल शिफ्टिंग में देरी से इंदिरापुरम के तमाम लोगों को ढाई घंटे बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इस बीच लोगों को घर से ऑफिस का काम करने में भी परेशानियां हुईं। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत उपकेंद्र में की। काम पूरा होने के बाद विभाग ने आपूर्ति को चालू कर दिया। आदित्य मेगा सिटी सोसायटी निवासी सोनू मल्होत्रा ने बताया कि घर का इन्वर्टर खराब होने से ढाई घंटे तक गर्मी को झेलना पड़ा। इस दौरान ऑफिस का काम भी नहीं हो पाया। इसके अलावा स्कूली स्टूडेंट्स की ऑनलाइन क्लास भी नहीं हो सकी। इससे लोगों को काफी नुकसान हुआ। इतना ही नहीं, महागुन फेस- 1-2, गौड़ ग्रेवटी, गौर ग्रीन सिटी, राजहंस, मिठास, भारत पेट्रोलपंप, आम्रपाली विलेज, आम्रपाली ग्रीन, आम्रपाली होम्स, गुलशन होम, जय, कृष्णा सफायर , सूर्य टावर, नीति श्री, आदित्य मेगा सिटी, आदित्य मॉल, विंडसर पार्क, न्यायखंड-2 और आधा मकनपुर, जबकि 33केवीए उपकेंद्र नीतिखंड प्रथम से नीतिखंड-1 और न्यायखंड-3 में रहने वाले लोगों का आरोप है कि बिजली कटौती के बाद सोसायटियों में बैकअप चालू होने से उन पर आर्थिक बोझ भी पड़ता है। क्यूंकि, पावर बैकअप में उनसे चार्ज वसूला जाता है। जबकि लॉकडाउन में लोगों का काम-कारोबार भी नहीं चल रहा है। ऐसे में कई घंटों की बिजली कटौती से उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ जाती है। एक्सईएन सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि एनएच-9 पर विद्युत लाइन और पोल शिफ्ट करने का काम आधे घंटे देरी से यानी सुबह साढ़े आठ बजे से 11 बजे तक चला। इस दौरान चिन्हित सोसायटी और इलाकों में बिजली कटौती रही। इससे लोगों को असुविधा हुई होगी। -------------------------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें