फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी में दोबारा तेंदुए की दहशत: सीसीटीवी में कैद हुआ जानवर, कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी, खाली करने की अपील

Thu, 16 Feb 2023 12:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

बीती रात से कोर्ट परिसर में तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आ रही है। यह खबर और तब फैली जब कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक जानवर के कैद होने की बात सामने आई।
विज्ञापन
गाजियाबाद कोर्ट में दोबार तेंदुआ दिखने की खबर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद कोर्ट में एक बार फिर तेंदुआ देखे जाने की खबर से पूरे परिसर में दहशत का माहौल है। पुरानी घटना की यादें लोगों के जेहन में धुंधली नहीं हुई हैं जिसके चलते दोबारा तेंदुआ आने की घटना से लोग ज्यादा ही सहम गए हैं और अफरा-तफरी का माहौल है।

विज्ञापन


इस बीच गुरुवार सुबह गाजियाबाद बार एसोसिएशन ने वकीलों व आम लोगों से कोर्ट परिसर खाली करने की अपील की है। बीती रात से कोर्ट परिसर में तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आ रही है। यह खबर और तब फैली जब कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक जानवर के कैद होने की बात सामने आई।

इसे लेकर बीती रात से ही कचहरी में पुलिस बल, एंबुलेंस आदि तैनात हैं। हालांकि अब सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अध्ययन करने के बाद यह कहा जा रहा है कि सीसीटीवी में कैद जानवर तेंदुआ तो नहीं है। अब यह पता लगाना है कि यह बिल्ली है या तेंदुए का बच्चा है।
विज्ञापन


वहीं प्रशासन द्वारा पुष्टि कर दी गई है कि सभी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं, जिसमें तेंदुआ कहीं भी नहीं पाया गया है। परंतु अभी भी गाजियाबाद कचहरी परिसर में सुरक्षाकर्मियों द्वारा मुआयना किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें