फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: लोनी में निर्माणाधीन फैक्टरी की छत गिरी, मलबे में दबकर दो मजदूर की मौत; नौ निकाले गए सुरक्षित

Sun, 19 Feb 2023 11:00 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लोनी

सार

इतना बड़ा हादसा हो जाने के बाद भी निर्माणाधीन फैक्टरी के मालिक आकाश शर्मा मौके पर नहीं पहुंचे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन फैक्टरी की छत गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी के औद्योगिक क्षेत्र रूपनगर में 300 वर्ग गज के प्लॉट पर बनाई जा रही फैक्टरी की छत का लेंटर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे अचानक गिर जाने से बड़ी संख्या में मजदूर इसके मलबे में दब गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीमों ने नौ को तो मलबे से जीवित निकाल लिया, लेकिन ठेकेदार राजेश समेत दो की मौत हो गई। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई गई है। मलबे में कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। बचाव  अभियान लंबा चल सकता है।

विज्ञापन

दो फैक्टरी के बीच आकाश शर्मा के खाली पड़े प्लॉट पर फैक्टरी का निर्माण काफी दिनों से चल रहा है। रविवार दोपहर को छत का लेंटर डाले जाने का काम लगभग पूरा हो चुका था। कुछ मजदूर छत पर ही खड़े थे जबकि कई इसके नीचे थे तभी अचानक लेंटर गिर पड़ा। यह देख वहां काम कर रहे मजदूरों की चीख निकल पड़ी।

20 मिनट बाद पुलिस के पहुंचने पर आसपास के लोगों ने मलबे को हटाकर मौत के मुंह में फंसी जिंदगी को बचाने का काम शुरू किया। पुलिस की मदद से चार लोगों को निकाल लिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम पहुंची। मलबे से बंथला निवासी ठेकेदार राजेश कुमार और समीर के शव मिले।

डीसीपी ग्रामीण रवि कुमार ने बताया कि बचाव अभियान में आठ लोगों को निकाल लिया गया जबकि दो के शव मिले। मलबे के ढेर में और भी लोगों के दबे होने की आशंका में पुलिस, नगर पालिका, फायर ब्रिगेड और एनडीआरएफ की टीम संयुक्त अभियान चला रही हैं।

हादसे के बाद भी नहीं पहुंचे मालिक
इतना बड़ा हादसा हो जाने के बाद भी देर शाम तक निर्माणाधीन फैक्टरी के मालिक आकाश शर्मा मौके पर नहीं पहुंचे। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। वहां काम कर रहे लोगों का कहना था कि फैक्टरी का काम आकाश शर्मा के ससुर मदन लाल शर्मा देखते हैं। ये लोग कहां के निवासी हैं, इसकी जानकारी नहीं है।

नहीं मिला उपचार, रेफर किए घायल
घायलों को पहले लोनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर ले जाया गया। यहां समुचित उपचार नहीं मिल सका। सभी को दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

घायलों व मृतकों की सूची
मृतक
समीर
राजेश (ठेकेदार)

घायल
कमलेश 
बालकृष्ण
मंगेश
अनलिस
सनी
संजीव
सोहेल
प्रकाश
सोहेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें