फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की शर्मनाक हरकत: पत्नी और मासूम को छोड़कर की दूसरी शादी, महिला और बच्चे को पहचानने से भी किया इनकार

Mon, 10 Apr 2023 06:26 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

आरोप है कि 13 मार्च को दहेज के लालच में युवक ने दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर महिला  बिहार गईं तो आरोपी पति ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पति पर दहेज के लालच में उन्हें और नौ महीने के मासूम को छोड़कर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। शनिवार को उन्होंने इंदिरापुरम कोतवाली जाकर पुलिस को पति के खिलाफ शिकायत दी है।

विज्ञापन

बिहार की रहने वाली महिला खोड़ा में रहती है। वह मकनपुर में किराये पर रहकर घरेलू सहायिका का काम करती हैं। अगस्त 2020 उनकी शादी बिहार निवासी युवक से हुई थी। वह गांव में ही रहकर प्लंबर का काम करता था। तीन साल में दोनों का एक नौ महीने का मासूम बच्चा भी है। आरोप है कि पिछले महीने पति ने उनसे मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने गांव चला गया। वहां 13 मार्च को दहेज के लालच में दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर वह बिहार गईं तो आरोपी पति ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया। इंदिरापुरम कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर का कहना है कि शिकायत की जांच कर रहे हैं। पति से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें