फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के लिए प्रधानमंत्री के नाम व्यापार मंडल ने भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। उद्योग व्यापार मंडल साहिबाबाद विधानसभा की तरफ से छोटे-बड़े सभी वर्ग के व्यापारियों को राहत देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन भेजा गया है। पत्र में स्कूली छात्र-छात्राओं की फीस, जीएसटी रिटर्न और अन्य प्रकार के देय जैसे खर्चों में राहत देने की मांग की है।  व्यापार मंडल के अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन में व्यापारियों के काम-कारोबार चौपट होने से कमर टूट गई है। जिस वजह से देश की अर्थव्यवस्था भी पूरी तरह से बिगड़ गई है। लेकिन प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा व्यापारियों को पिछले दिनों दी गई राहत से भी जल्द ही कोई साकारात्मक बदलाव होता नहीं दिख रहा है। जिस कारण तमाम व्यापारियों पर कर्मचारियों की सैलरी, दुकान-गोदाम का बिजली बिल, बैंक ब्याज, स्कूली छात्र-छात्राओं की फीस व अन्य घरेलू खर्चों का बोझ भी आ पड़ा है। इससे व्यापारी वर्ग में काफी ज्यादा निराशा छा गई है। लिहाजा व्यापारियों की दयनीय स्थिति को देखते हुए समस्त व्यापारियों की तरफ से उन्हें निम्न स्तर पर राहत की मांग की गई है। अग्रवाल के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों के बैंक ब्याज माफ किए जाए, व्यापारी हित में राहत की घोषणा हो, जीएसटी में वर्ष 2020-21 में दस प्रतिशत की राहत, व्यापारियों का 20 लाख का बीमा आदि मांगों को लेकर व्यापारियों ने प्रधानमंत्री से राहत की उम्मीद की है।  --------------------------- सुमित कुमार  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें