फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अधिवक्ता के घर नौ माह में पांचवीं बार चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर में एक अधिवक्ता के घर 15 दिनों के भीतर तीन बार चोरी होने के मामले में तीन दिन बाद चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस को आरोपी की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद खुलासा नहीं हो सका है। अधिवक्ता निखिल कुमार ने पुलिस को बताया कि छह अक्तूबर की रात चोर पड़ोसी की दीवार से कूदकर बालकनी में आया और ढाई लाख के गहने व नकदी और आई फोन भी चुरा ले गया। इससे पहले भी 25 और 30 सितंबर को चोरी हो चुकी है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि तीनों बार एक ही व्यक्ति ने चोरी की। एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि फुटेज की जांच जारी है और चोर जल्द पकड़ा जाएगा। निखिल ने पुलिस को बताया कि उनके यहां नौ महीने में पांच बार चोरी हो चुकी है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें