फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। नोएडा सेक्टर 61 स्थित मानसरोवर अपार्टमेंट निवासी अर्जुन चंद्रा की कार से सात अगस्त की रात करीब नौ बजे चोरों ने शीशा तोड़कर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दर्ज मुकदमे में पीड़ित ने बताया कि वह सात अगस्त को वसुंधरा सेक्टर 12 स्थित मोर ग्रोसरी स्टोर के सामने गाड़ी खड़ी करके स्टोर में सामान लेने गए थे। करीब दस मिनट बाद वापस लौटे तब देखा कि कार का शीशा टूटा हुआ है। उसमें रखा बैग गायब था। चोरी हुए बैग में लैपटॉप, मोबाइल का चार्जर, दस हजार की नकदी व कुछ अन्य जरूरी सामान रखा हुआ था। लैपटॉप में उसके कार्यालय व निजी दस्तावेज भी रखे थे। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें