फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तीन माह में 141 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सितंबर से 20 दिसंबर तक नगर निगम ने शहर में 141 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त कराई है। भूमाफियाओं पर शिकंजा कसा जा रहा है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि संपत्ति विभाग द्वारा लगभग 26000 वर्ग मीटर जमीन तीन महीने में कब्जामुक्त कराई है। नगर आयुक्त ने बताया कि खाली कराई गई जमीन पर निगम की योजनाओं को लागू करने के लिए योजना तैयार की जा रही है। कई विवादित भूमि पर भी पैमाइश कर समस्याओं के समाधान का कार्य किया जा रहा है। रोस्टर के अनुसार पांचों जोनों में प्रतिदिन संपत्ति विभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन



तीन दिन में नगर निगम ने वसूले डेढ़ करोड़
गाजियाबाद। नगर निगम के कर विभाग की ओर से तीन दिन में डेढ़ करोड़ रुपये गृहकर की वसूली की गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डाॅ. संजीव सिन्हा का कहना है कि 31 दिसंबर तक करीब 47 करोड़ रुपये बकाया गृहकर वसूली का लक्ष्य रखा गया है। रविवार को पांचों जोन में आठ जगह कैंप लगाया गया। कैंप से करीब 22 लाख की वसूली की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें