फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भाजपा नेता और महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। राजेंद्र नगर सेक्टर-3 में जहरखुरानी गिरोह के बदमाशों ने भाजपा नेता हरिओम कसाना और उनकी बहन शशि को नशीला पदार्थ खिलाकर घर से गहने और नकदी चोरी कर ली। गिरोह का सदस्य एक महीने पहले दिल्ली की एजेंसी के जरिये नौकर बनकर घर आया था। बेटे अधिवक्ता ललित कसाना और बहू के अंडमान निकोबार जाने के बाद नौकर ने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर रविवार की रात घटना की। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। साहिबाबाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कैमरे की फुटेज कब्जे में ले ली है। पुलिस को परिवार ने चोरी हुए सामान की जानकारी नहीं दी है।
विज्ञापन

भाजपा नेता हरिओम कसाना के भतीजे बलराज कसाना ने बताया कि ताऊ के लड़के ललित कसाना जन्मदिन मनाने के लिए पत्नी के साथ रविवार सुबह घर से अंडमान निकोबार के लिए निकल गए थे। घर में नौकर महेंद्र, हरिओम कसाना और बुआ शशि थी। दिनभर नौकर महेंद्र ने काम किया लेकिन रात साढ़े दस बजे उसने फोन करके अपने दो साथियों को घर में बुलाया। इसके पहले उसने बुआ और ताऊ को खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे हरिओम बेड पर बैठे-बैठे जबकि बुआ सोफे पर बेहोश हो गई। बाद में नौकर और अन्य बदमाशों ने कमरे की अलमारी खोलकर सोने-चांदी के गहने व नकदी के अलावा कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना को अंजाम देने के लिए बदमाशों ने घर के सभी कैमरे कपड़े से बंद कर दिए लेकिन अपने कमरे में घटना करता कैद हो गया। सुबह साढ़े छह बजे घरेलू सहायिका साफ-सफाई के लिए घर पहुंची तो उसे मेन गेट खुला देखकर शक हुआ अंदर जाकर देखा तो हरिओम कसाना और शशि दोनों बेसुध पड़े थे। सहायिका ने तुरंत घटना की जानकारी चालक को विक्की को दी। उसके बाद परिवार के अन्य सदस्य घर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी।
रातभर घर में मचाया उत्पात, पपीते के साथ पी शराब :
परिवार के सदस्य जब घर पहुंचे तो उन्हें कमरे में शराब की बोतल मिली। उसके पास पपीता कटा हुआ प्लेट में रखा था। इतना ही नहीं, जहरखुरानी गिरोह ने नशीले पदार्थ के सबूत मिटाने के लिए बर्तन और गिलास भी धोकर रसोई में रख दिये। परिवार के लोगों ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें नौकर महेंद्र की हरकत कैद मिली। चोरी के बाद भागने से पहले नौकर ने अपने कमरे में रखे सामान को बैग में रखा और फिर बेड पर तकिये रखकर उन्हें इस तरह ढक दिया जैसे नौकर उसके अंदर सो रहा हो।
विज्ञापन

नशीले पदार्थ के प्रभाव से शाम तक बेसुध रहे दोनों लोग :
नौकर ने दोनों को नशीला पदार्थ इतनी मात्रा में दिया कि उसका प्रभाव शाम तक रहा। शाम को बेटा अधिवक्ता ललित कसाना और बहू दोनों घर पहुंचे तो पिता हरिओम कसाना का डॉक्टर से चेकअप कराया।

एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर नौकर और अन्य बदमाशों की तलाश कर रहे हैं। एजेंसी के लोगों से आरोपी नौकर के कागजात मांगे हैं। उसका फोन भी बंद है। टीम अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है। घटना में चोरी हुए सामान की जानकारी परिवार ने नहीं दी है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें