फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के साथ कोरोना को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के साथ से कोरोना को मात - सुरक्षा उपायों के साथ बैंक की जॉब के साथ घर भी संभाल रहीं हैं सच्ची योद्धा माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। देश कोरोना जैसे बड़े संकट से जूझ रहा है और ऐसे में लोगों के लिए जी-जान से काम कर रहे कोरोना योद्धाओं का समर्पण अद्भुत है। मदर्स डे पर अमर उजाला विकट परिस्थितियों में भी काम करने वाली माताओं को सलाम करता है। बैंक कर्मी के तौर पर दोहरी जिम्मेदारी निभाने वालीं महिलाओं को मुश्किल वक़्त में बच्चों की मुस्कान से शक्ति मिल रही है। जानते हैं ऑफिस के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने वाली महिला बैंककर्मियों की कहानी... --- बच्चों की मुस्कान से खत्म होता है तनाव: लोहियानगर में रहने वाली ज्योति गोयल शालीमार गार्डन में इंडियन ओवरसीज बैंक में जॉब करती हैं। लॉकडाउन के दौरान बैंक खुलने से वह लगातार सुरक्षा उपायों के साथ काम कर रहीं हैं। सात साल की बेटी लावी और पांच साल का बेटा रियांश उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। ज्योति बताती हैं कि कोरोना जैसे मुश्किल हालात में बच्चों की मुस्कान सारी थकान और तनाव को खत्म कर देती हैं। घर आने के बाद वह बच्चों से सीधे नहीं मिलतीं। बाद में वह उनके साथ खेलकर, बातें कर अपना तनाव दूर करती हैं। --- बेटी के साथ बिताती हैं समय: एकता आनंद बैंक की ड्यूटी के बाद अपनी बेटी वाणी के साथ समय व्यतीत करती हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना के खतरे के बीच काम करना चुनौती भरा है लेकिन इस चुनौती को बच्चों के साथ वह संभाल रहीं हैं। उन्होंने बताया कि जॉब से आने के बाद पूरे सुरक्षा उपायों को अपनाते हुए वह बेटी वाणी से काफी सारी बातें करती हैं। उसकी पढ़ाई में मदद करती हैं और नई चीजें सीखने की प्रेरणा भी देती हैं। उन्होंने बताया कि मुश्किल वक़्त में परिवार और बच्चे सबसे बड़ी ताकत के रूप में उनके साथ हैं। --- बेटी के साथ साझा करती हैं बातें हरसांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया में काम करने वाली विजया सरोया की पुत्री ज्योति की शादी हो चुकी है लेकिन शायद ही कोई ऐसा दिन होता है, जब वह उनसे बात नहीं करतीं। वह बताती हैं कि बैंकों में अभी बहुत अधिक लोग नहीं आते हैं। सभी कर्मी सुरक्षा साधनों के साथ काम कर रहे हैं और लॉकडाउन का भी पालन कर रहे हैं। बेटी के साथ बातें कर वह दिन भर की थकान को दूर करती हैं। वह कहती हैं कि एक माँ के लिए बच्चे ही सहारा होते हैं, जिनसे सुख- दुख साझा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें