फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं के लिए श्रमिकों की व्यवस्था करें अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। लॉकडाउन में लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन तेजी से काम कर रहा है। आवश्यक वस्तुओं का उत्पादन करने वाली इकाईयों में भी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने बताया कि जिले में खाद्य प्रसंस्करण की 231 इकाई, औषधि की 45, सर्जिकल मेडिकल उत्पादों की 52 इकाईयां हैं। जिनमें करीब पांच हजार श्रमिक काम करते हैं। यूपीएसआईडीसी क्षेत्रीय प्रबंधक, सहायक निदेशक कारखाना, उपयुक्त उद्योग, औषधि निरीक्षक, खाद्य सुरक्षा अधिकारी को उत्पादन और इनके संचालन में किसी तरह की दिक्कत न आने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा श्रमिकों के रहने और भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें