फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: श्रम विभाग ने छह बाल श्रमिकों को कराया मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम के तहत सोमवार को डासना में बाल श्रमिकों को मुक्त कराने का अभियान चलाया गया। श्रम विभाग, चाइल्ड लाइन, सामाजिक संगठन और एएचटीयू की टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। मेसर्स काका सर्विस सेंटर, गोविंदपुरम, मेसर्स न्यू इंडियन फर्नीचर एंड रिपेयर वर्क्स, हापुड रोड, मेसर्स ए-वन चिकन पॉइंट, थाना मसूरी, मेसर्स सुपर फाइन स्टार बेकरी, थाना वेव सिटी, डासना, मेसर्स एसएस ऑटो स्पेयर पार्टस, थाना मसूरी और मेसर्स आमिर कार श्रृंगार, थाना वेव सिटी से एक-एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। मौके पर ही उन प्रतिष्ठानों के संचालकों को निरीक्षण टिप्पणी भी सौंप दी गई। सहायक श्रम आयुक्त वीरेंद्र कुमार ने बताया अधिकारियों ने नियोजकों को सचेत किया कि भविष्य में बाल एवं किशोर श्रम न कराया जाए। इस दौरान संदीप कुमार सिंह, डॉ. रूपाली, हंस राज, तरुणा सिंह, ऊषा रानी, रिजवान अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें