फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबें बेचने पर स्कूल को जारी किया गया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
किताबें बेचने पर स्कूल को जारी किया गया नोटिस - कैंब्रिज स्कूल इंदिरापुरम पैरेंट्स एसोसिएशन की तरफ से की गई शिकायत पर जारी किया नोटिस - स्कूल प्रबंधन को तीन दिन में जवाब नहीं देने पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। इंदिरापुरम स्थित कैंब्रिज स्कूल को जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से किताबें बेचने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की तरफ से तीन दिनों में नोटिस का जवाब देने को कहा गया है। जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से दी गई है। कैंब्रिज स्कूल इंदिरापुरम पैरेंट्स एसोसिएशन ने शिकायत की थी कि कैंब्रिज स्कूल प्रबंधन की तरफ से स्कूल में किताबें बेची जा रही हैं। अभिभावकों को लेटर जारी कर स्कूल से किताबें खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। स्कूल की तरफ से जारी पत्र में किताबें बेचने वाले वेंडरों के नंबर दिए गए हैं। जिनसे संपर्क कर अभिभावक किताबें खरीद सकते हैं। यह वेंडर या तो होम डिलीवरी कर किताबें घर पहुंचा रहे हैं। वहीं कई बार स्कूल में अभिभावकों को बुलाया जा रहा है। इसकी शिकायत एसोसिएशन ने ट्विटर के माध्यम से जिला विद्यालय निरीक्षक, डीएम आदि को की गई है। जिसके बाद जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया है। जिसमें जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ स्कूल प्रबंधन की तरफ से जवाब मांगा गया है कि स्कूल कैसे किताबें बेच रहा है। जबकि प्रशासन की तरफ से जारी गाइडलाइन में स्कूल की तरफ से किताबें, स्टेशनरी और यूनिफार्म नहीं बेची जा सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से स्कूल प्रबंधन से तीन दिन में जवाब जारी करने के निर्देश दिए है। अंकुश बिश्रोई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें