फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढा खोदकर भरना भूल गया विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। शालीमार गार्डन के 80 फुट रोड़ पर गहरा गड्ढा करके विभागीय अधिकारी उसे भरना भूल गए। गाजियाबाद नगर निगम का जलकल विभाग ने दो माह पहले गहरे सीवर पाइपलाइन जोड़ने का कार्य किया था। निगम के कर्मचारियों ने गड्ढा खोदकर लाइन तो जोड़ दिया वहीं इसे अब तक नहीं भरा। शालीमार गार्डन निवासी जय दीक्षित ने बताया कि गहरा गड्ढा होने की वजह राह चलते लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार दो पहिया वाहन चालक इस गड्ढे की वजह से चोटिल हो जाते हैं। गाड़ियों का पहिया इस गड्ढे में फंस जाता है, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। अब तक कई हादसे होने और विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक यह गड्ढा नहीं भरा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अधिकारी लॉक डाउन का बहाना बनाकर काम नहीं करा रहे जबकि इसकी वजह से लगातार परेशानियों बढ़ती जा रही है।\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें