फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने गृह मंत्रालय से की व्यापारियों को राहत देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- ट्विटर पर विधायक ने नियम व शर्तों के अनुसार राहत देने की मांग उठाई माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। लॉकडाउन में दुकानें बंद होने से परेशानी झेल रहे व्यापारियों की समस्या पर साहिबाबाद विधायक ने गृह मंत्रालय से राहत देने की मांग उठाई है। ट्विटर पर विधायक ने दुकानदारों को नियम व शर्तों के आधार पर दुकानें खोलने की बात कही है। वहीं, दुकानें खुलने से छोटे कामगारों की समस्या का भी हल होगा। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुनील शर्मा ने लॉकडाउन के इतने दिन बीतने के बाद व्यापारियों की समस्याओं को समझते हुए शुक्रवार को गृह मंत्रालय से राहत देने की मांग की। विधायक ने व्यापारियों के हित में मंत्रालय से दुकानें खोलने की मांग की। हालांकि, विधायक ने बाजार और दुकानों पर लोगों की भीड़भाड़ ना हो। इसके लिए भी नियम व शर्तों के साथ राहत देने की छूट मांगी। ट्विट में विधायक ने दुकानें खोलने की अनुमति मिलने पर छोटे कामगारों का रोजगार चलने से राहत मिलने की भी बात कही है। हालांकि, इस पर गृ मंत्रालय से कोई टिप्पड़ी नहीं आई। लेकिन व्यापारिक संगठन और तमाम लोगों ने विधायक की मांग पर आभार प्रकट किया। ----------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें