फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलायन कर रहे मजदूरों की सेवा में जुटे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nपलायन कर रहे मजदूरों की सेवा में जुटे लोग\n\n- लाजपत नगर से गुजरने वाले मजदूरों को दिए फल और जूस\n\nसाहिबाबाद। लाजपत नगर आपदा केंद्र 25 मार्च से लगातार हर जरूरतमंद व्यक्ति को घर- घर  राशन पहुंचाने का कार्य कर रहा है। बृहस्पतिवार से इस संस्था ने पलायन कर रहे मजदूरों की सेवा शुरू की। लाजपत नगर बस स्टॉप लोनी रोड से गुजरने वाले मजदूरों को इलेक्ट्राल पावडर और केले दिए।  सुबह 5:00 बजे ही प्रवासी मजदूरों की मदद को लोग वहां खड़े हो गए। इस रूट से गुजरने वाले मजदूरों को  बिस्कुट के पैकेट, इलेक्ट्रॉल पाउडर, केले, चप्पल, पानी की बोतल आदि उपलब्ध कराया। यह टीम लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद करने में जुटी हुई है। हिमांशु शर्मा का कहना है कि जिला प्रशासन को रोड से गुजरने वाले मजदूरों के लिए जगह-जगह पानी के टैंकर की व्यवस्था करनी चाहिए। दरअसल गर्मी में सड़क पर सफर कर रहे लोग भूख-प्यास से बेहाल हैं। ऐसे में उनकी समिति ने इन लोगों को ग्लुकोज पाउडर और बिस्कुट के पैकेट देना शुरू किया है। इस मुहिम में राम कुमार गुप्ता, मनप्रीत कोली, अनुराग सिंह, मुस्तफा, गौरव, चिंटू ,कृपाल, बॉर्बी आदि सहयोग कर रहे हैं।\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें