फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगाजल मिलने की उम्मीदों पर फिरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nगंगाजल मिलने की उम्मीदों पर फिरा पानी\n\n- शिखर एंक्लेव में यूजीआर एक बार फिर से नहीं हो सका चालू\n\n- अंडर-ग्राउंड पैनल बॉक्स में सुरक्षा के इंतजाम न होने से मजदूर नहीं उतर सके नीचे\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\n साहिबाबाद। वसुंधरा, सेक्टर 15 स्थित शिखर एन्क्लेव में प्रयासों के बावजूद गंगाजल आपूर्ति योजना पर एक बार फिर से पानी फिर गया है। आवास एवं विकास परिषद द्वारा बनाए गए अंडर ग्राउंड रिजर्व वाटर (यूजीआर से गंगाजल आपूर्ति सुचारु नहीं हो की। दरअसल यूजीआर के लिए बनाए गए अंडरग्राउंड पैनल बॉक्स में सुरक्षा इंतज़ाम न होने के कारण कोई भी कर्मचारी उस पैनल बॉक्स में जाकर उसे स्टार्ट व बंद करने का जोखिम नहीं उठा पा रहा है। जिसकी वजह से यूजीआर अभी तक चालू नहीं हो पाया है। \nसोसायटी के लोगों का कहना है कि पिछले दिनों आविप अधिकारियों ने नए सिरे से यूजीआर को चालू कराने के लिए काम शुरू कराया था। वहीं मजदूरों ने कुछ काम किया उसके बाद जब यूजीआर के लिए बनाए गए पैनल बॉक्स में उतरने की बात हुई तो असुरक्षा के मद्देनजर मजदूरों ने इस कार्य से मना कर दिया। लोगों का कहना है कि यूजीआर के अंडरग्राउंड पैनल बॉक्स में नीचे उतरकर उसे स्टार्ट कर भी देता है तो उसके बाद उसका बाहर निकलना तक मुश्किल है। जिसकी वजह से काम कर रहे ठेकेदार ने पैनल के अंदर जाने से इंकार कर दिया। गंगाजल न मिलने से निराश लोगों ने मामले की शिकायत आवास आयुक्त लखनऊ और मुख्यमंत्री से की है।\n\n-------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें