फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड को नौकरी से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड को नौकरी से निकाला माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 की एक निजी कंपनी ने बृहस्पतिवार की रात अपने सिक्योरिटी गार्ड को नौकरी से निकाल दिया। बिना वजह नौकरी से निकालने पर गार्ड ने कंपनी के बाहर ही बैठकर विरोध शुरू कर दिया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी है। साहिबाबाद निवासी जगदीश कुमार का कहना है कि वह पिछले छह महीनों से औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 की निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। बृहस्पतिवार की शाम कंपनी ने उसे बिना कोई कारण नौकरी से निकाल दिया। जब उसने इसका विरोध किया तो कंपनी से बाहर कर दिया गया। गार्ड ने कंपनी के बाहर ही विरोध शुरू कर दिया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने भी शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की। ------------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें