फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल1 कोविड अस्पताल 500 बेड बनाएगा स्वास्थ्य विभाग 

विज्ञापन
विज्ञापन
एल1 कोविड अस्पताल 500 बेड बनाएगा स्वास्थ्य विभाग  - संतोष अस्पताल में 400 बेड का एल-3 की मिली स्वीकृति माई सिटी रिपोर्टर  गाजियाबाद। लगातार कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जिले में कोविड अस्पतालों में बेड संख्या या नए कोविड अस्पताल बनाने के निर्देश शासन ने दिया है। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने काम भी करना शुरू कर दिया है। वर्तमान में कोविड एल-1 और एल-2 के लिए 400 से ज्यादा बेड की व्यवस्था है। अब शासन ने एल-1 के लिए कम से कम 500 बेड की व्यवस्था करने के साथ एल-3 के लिए 400 बेड का अस्पताल बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि एल-1 लेवल के (136 बेड) दो और एल-1 समकक्ष (210 बेड) की व्यवस्था है। अब शासन स्तर से दो अतिरिक्त एल-1 समकक्ष अस्पतालों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल ईएसआई राजेंद्र नगर और सेंट जोसेफ अस्पताल मरियम नगर को एल-1 बनाया गया है। दोनों में 136 बेड की व्यवस्था है। इसके अलावा एल-1 समकक्ष दिव्य ज्योति आयुर्वेदिक अस्पताल एवं कॉलेज में 150 की जगह 200 बेड की व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा कादराबाद स्थित डेंटल कॉलेज को एल-1 समकक्ष (60 बेड) से बदलकर अतिरिक्त एल-1 समकक्ष में तब्दील किया गया है। वहां 100 बेड की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही एक और लगभग 100 बेड का अतिरिक्त एल-1 समकक्ष अस्पताल बनाने के निर्देश दिए गए हैं, उसके लिए अस्पताल की तलाश की जा रही है। इनके बाद जिले में एल-1 स्तर के अस्पतालों में लगभग 500 बेड की व्यवस्था होगी। फिलहाल मुरादनगर सीचसी (30 बेड) को भी एल-1 के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके साथ ही संयुक्त अस्पताल को एल-2 स्तर का अस्पताल बनाया गया है, जहां 100 बेड की व्यवस्था है। शासन स्तर से संतोष अस्पताल को एल-3 स्तर (400 बेड) का अस्पताल बनाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले यहां 600 बेड का एल-3 अस्पताल बनाने के निर्देश थे। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में शासन को रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें संतोष अस्पताल में 400 बेड होने की बात कही गई थी। उसकेे आधार पर शासन ने संतोष अस्पताल में 400 बेड का एल-3 अस्पताल बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें