शालीमार गार्डन में चौराहे पर रोजाना उड़ती हैं नियमों का धज्जियां - स्ट्रीट वेंडर्स नहीं करते नियम व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। लॉकडाउन-5 में पहले ही दिन शालीमार गार्डन इलाके में नियमों का खुलकर धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। सुबह में सब्जी और अन्य प्रकार की खरीददारी करने पहुंचे लोगों ने मास्क नहीं पहना। वहीं, खरीददारी में लोगों के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं दिखा। दयानंद पार्क आवासीस विकास समिति ने क्षेत्र में वेडर्स द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन न करने से भीड़भाड़ लगने पर चौकी प्रभारी को शिकायती पत्र दिया था। लेकिन उस पत्र पर भी कार्रवाई नहीं की गई।
समिति के महासचिव सी.एस.रविभूषण कुमार ने बतााया कि दयानंद पार्क आवासीय परिषद के गेट नंबर-6 के सामने गुरुद्वारा के मुख्य द्वार के सामने एक रोड़ जाती है। इस पर रोजाना सुबह-शाम में स्ट्रीट वेंडर्स द्वारा सामान बेचने की जल्दबाजी में सोशल डिस्टेंस की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जाती हैं। ऐसा ही हाल शालीमार गार्डन के विभिन्न मुख्य प्वाइंटों पर दिखाई दे सकता है। इससे इलाके में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं, स्थानीय लोग भी सामान खरीदने के दौरान सोशल डिस्टेंस का ध्यान नहीं रखते हैं। जिससे आने वाले दिनों में स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक हो सकती है। समिति ने पत्र के जरिए मुख्य रोड से लोगों का जमावड़ा हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पहले कालोनी में महज चुनिंदा ही फल-सब्जी वाले घूमकर सामान बेचते थे। मगर अब इनका भी समूह आकार बढ़ता जा रहा है। जिसमें नियमों का पालन नहीं हो पाता है। बीते दिनों समिति ने शालीमार गार्डन चौकी प्रभारी से कार्रवाई की मांग की थी। लेकिन पत्र देने के बावजूद कोई सख्ती नहीं दिखाई दी। इससे लोगों में रोष बढ़ रहा है। ------------------------ सुमित कुमार