फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन ः वैशाली में लाइन फटने से गहरायी पानी की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-थर्ड एफ में शनिवार सुबह गंंगाजल की लाइन फटने से इलाके में पानी आपूर्ति की समस्या गहरा गई। गंगाजल सप्लाई के दौरान कालोनी में पानी भरा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत तुरंत जलकल विभाग को दी। वहां अधिकारी ने गंगाजल सप्लाई को बंद कर जल्द ही लीकेज को ठीक कराने का आश्वासन दिया। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र भदौरिया का कहना है कि सेक्टर थर्ड में 127 नंबर मकान के सामने शनिवार सुबह अचानक पेयजल लाइन फट गई। सप्लाई चालू होने से तेजी से पानी लोगों के घरों में भरने लगा। आरोप है कि पिछले कई दिनों से घरों में गंदा और बदबूदार पानी आ रहा था। इसके बावजूद जलकल विभाग ने लाइन को चेक नहीं कराया था। बहरहाल पेयजल लाइन फटने की सूचना तत्काल जलकल विभाग के हेल्पलाइन को दी गई। सूचना प्राप्त करते ही विभाग ने सप्लाई को बंद कर दिया। इससे गंगाजल की बर्बादी भी बंद हो गई। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान लाइन फटने से उन्हें काफी परेशानी हुई। क्यूंकि लोगों को बोतल बंद पानी मंगवाना पड़ा। इससे उन पर आर्थिक भार भी पड़ा।  -------------- सुमित कुमार 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें