फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर स्ट्रीट पोल की ट्विटर पर शिकायत, विभाग ने मेंटिनेंस से टाला हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
- पिछले कई महीनों से क्षतिग्रस्त था बिजली का खंभा - प्रकाश विहार के कई लोगों पर बना हुआ था बड़े हादसे का खतरा माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। खोड़ा के प्रकाश विहार में विद्युत विभाग की लापरवाही से कभी भी हादसा हो सकता है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों द्वारा ट्विटर पर जर्जर पोल की शिकायत की गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे का शटडाउन लेकर पोल का मेंटिनेंस कर दिया। वहीं, एसडीओ ने लॉकडाउन के बाद स्ट्रीट पोल को हटवा कर नया लगवाने का आश्वासन दिया है। प्रकाश विहार में मनोज कुमार अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि घर के सामने ही बिजली का खंभा ऊपरी तल से लगातार जर्जर हो रहा है। उसका मलबा भी कभी भी नीचे गिरने लगता है। इसमें कई बार तो लोग बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोग हादसे को लेकर काफी डरे हुए थे। कई बार जर्जर पोल को बदलने के लिए विभाग में शिकायत भी दी गई। मगर समाधान ना होने से लोग काफी परेशान थे। शुक्रवार को उन्होंने लखनऊ स्थित पावर कारपोरेशन के अधिकारियों को सोशल मीडिया पर फोटो के साथ शिकायत दी। इस पर एमडी पावर कारपोरेशन ने तत्काल मामले का संज्ञान लेकर स्थानीय अधिकारी को समाधान कराने के निर्देश दिए। ट्विटर पर एमडी का रिप्लाई आने के बाद विभाग में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने करीब आधे घंटे का शटडाउन लिया और स्ट्रीट पोल के ऊपरी तल को मेंटेन कर हादसे को दूर कर दिया। एसडीओ खोड़ा का कहना है कि जर्जर पोल को मेंटिनेंस कर दिया गया है। अगर पोल को बदला जाता तो लॉकडाउन में करीब पांच से छह घंटे का शटडाउन लेना पड़ता, इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती। लॉकडाउन खत्म होते ही पोल को बदल दिया जाएगा। ------------------------------ सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें