- नीलपदम सोसायटी में बहराइच गई महिला के परिवार वाले हुए थे क्वारंटीन माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-1 स्थित नीलदम कुंज सोसायटी में बहराइच गई एक कोरोना पॉजिटिव महिला के परिवार वालों को स्वास्थ्य विभाग ने रविवार शाम छोड़ दिया। इसकी जानकारी सोसायटी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने की है। वहीं, डॉक्टरों ने तीनों सदस्यों को 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष राम तिवारी ने बताया कि सोसायटी से एक महिला अपने परिवार के लोगों से मिलकर बहराइच गई थीं। वहं उनका टेस्ट करने के बाद उसमें कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसके बाद बहराइच प्रशासन की सूचना पर गाजियाबाद के स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत परिवार के तीन सदस्यों को अपने कब्जे में ले लिया था। इनमें पति, पत्नी और उनका एक बच्चा भी शामिल था। फिलहाल डासना स्थित आइएमएस कॉलेज में क्वारेंटाइन पीरियड पूरा करने के बाद रविवार की शाम उन्हें वहां से छोड़ दिया गया। डॉक्टरों ने अभी भी तीनों सदस्यों को होम क्वारेंटाइन में रहने के निर्देश दि हैं। लिहाजा तीनों सदस्य अपने घर में ही क्वारेंटाइन हो चुके हैं। उधर, सोसायटी के लोगों को महिला डॉक्टर की रिपोर्ट आने का भी इंतजार है। सोसायटी से स्वास्थ्य विभाग ने एक महिला डॉक्टर को भी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अपने कब्जे में इलाज के लिए लिया था। उनके परिवार को भी स्वास्थ्य विभाग ने क्वारेंटाइन किया हुआ है। फिलहाल पूरी सोसायटी को प्रशासन ने नियमानुसार सील किया हुआ है। ---------------------- सुमित कुमार