फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरुण कुमार के खिलाफ एनबीडब्ल्यू व कुर्की का नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अरुण कुमार के खिलाफ एनबीडब्ल्यू व कुर्की का नोटिस जारी
विज्ञापन

गाजियाबाद। अपर जिला अदालत ने बृहस्पतिवार को गाजियाबाद के चर्चित कपिल यादव मर्डर केस में गवाही के लिए पेश नहीं होने वाले इंस्पेक्टर अशोक कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की का नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि छह मई 2014 को बम्हेटा स्थित पैट्रोल पंप के पास सपा नेता विनोद यादव के चचेरे भाई कपिल यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले पुलिस ने मनीष, प्रिंस, दिव्यांश और आशीष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने उस समय हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताया गया था। इस मामले में केस के जांच अधिकारी और इंस्पेक्टर अरुण कुमार की गवाही होनी थी, जोकि 2015 से अब तक पेश नहीं हुए है। ऐसे में कोर्ट ने अब उनके खिलाफ नाराजगी जताते हुए इंस्पेक्टर अरुण कुमार के खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें