जंजाल बने कोरोना संक्रमित जमातियोंं ने किया बवाल माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद संयुक्त अस्पताल में भर्ती तीन जमातियों की रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जिला एमएमजी अस्पताल में शिफ्ट करते समय स्टाफ को परेशानी उठानी पड़ी, क्योंकि जमातियों ने शिफ्ट करने के दौरान काफी बवाल काटा। तीनों के हंगामे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस बुलाई्, तब किसी तरह से उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया। एंबुलेंस स्टाफ का कहना था कि तीनों एंबुलेंस में थूकते रहे, मना करने पर गाली-गलौज पर उतारू हो जाते थे। एमएमजी पहुंचने पर स्टाफ उन्हें एंबुलेंस में छोड़कर नीचे गया। जब पुलिस पहुंची तो उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। तीन दिन से भर्ती जमातियों की जांच रिपोर्ट शुक्रवार की शाम पहुंची। इसके बाद रात 11 बजे के बाद तीनों को एमएमजी अस्पताल में भर्ती करने के लिए एंबुलेंस लगाई गई। वार्ड में तीनों के पास जाने से भी लोग डरते रहे। इसके बाद किसी तरह से एंबुलेंस में बैठाया गया तो एंबुलेंस में थूकते रहे। मना करने पर गाली-गलौज करने लगते थे। तीन जमातियों के 35 परिजनों को सुदंरदीप में किया कोरेंटीन तीन जमातियों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद विभाग की टीमें उनके संपर्क में आने वालों की तलाश में जुटी है। तीनों के संपर्क में आने वाले 35 लोगों को देर रात तक सुदंरदीप में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इन सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। सीएमओ डा.एनके गुप्ता ने बताया कि जिन जमातियों में कोरोना की पुष्टि हुई है, उनके निकटतम 35 लोगों को अब तक वार्ड में भर्ती कराया गया है, उनकी स्क्रीनिंग कराई जा रही है। बाकी अन्य लोगों को भी तलाश किया जा रहा है। जिन लोगों को आइसोलेट किया गया है उन घरों पर भी क्वांरटीन की स्लिप लगाई गई है, घरों को सैनीटाइज किया गया है। जबकि चौथे जमाती के नौ परिजनों को पहले ही आरकेजीआइटी में कोरेंटीन किया जा चुका है। ------------------