माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। नोएडा की सीज फायर कंपनी के कोराना संक्रमित चार कर्मचारी व दो परिजन सहित छह मरीजों ने एमएमजी अस्पताल से मुरादनगर शिफ्ट किए जाने का विरोध किया। उनका कहना था अस्पताल में उन्हें न तो कोई परेशानी है और ना किसी स्टाफ से कोई शिकायत है तो उन्हें क्यों शिफ्ट किया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना था कि अगर उन लोगों से किसी स्टाफ को कोई परेशानी हो तो बताया जाए, लेकिन यहां से दूसरी अस्पताल में शिफ्ट नहीं किया जाए। कर्मचारियों का यह भी कहना था कि उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है, दूसरे अस्पताल का स्टाफ का व्यवहार पता नहीं कैसे हो। अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें समझाया गया कि वार्ड का रेनोवेशन होना है तीन दिन बाद उन्हें फिर यहीं शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके बाद सभी कर्मचारी व उनके परिजन तैयार हुए। -------------- अस्पताल के स्टाफ के व्यवहार से कोरोना संक्रमित प्रभावित हो गए थे। इसलिए वह जाना नहीं चाहते थे। सभी को समझाया गया कि वार्ड को अपग्रेड किए जाने के बाद दोबारा वापस बुला लिया जाएगा तब सभी मरीज जाने को तैयार हुए। डा. रविंद्र राणा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक -----------------