फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों ने लगाए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nविश्व पर्यावरण दिवस पर लोगों ने लगाए पौधे\n\n- कई संस्थाओं ने लोगों के बीच वितरित किए तुलसी के पौधे\n\n- सोशल डिस्टेंशिंग के साथ लोगों किया वृक्षारोपण\n\n माई सिटी रिपोर्टर साहिबाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर शहर में जगह-जगह लोगों ने सोशल डिस्टेंशिंग के साथ वृक्षा रोपण किया। वृक्षारोपण के साथ ही बहुत से लोगों ने पौधों का वितरण किया। कहीं लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर वृक्षारोपण किया तो कहीं समूह में।\n\nविश्व पर्यावरण दिवस पर शालीमार गार्डन सोशल वेलफेयर सोसायटी के तत्वाधान में विजयपार्क में पौधरोपण किया गया। पार्क में सोशल डिस्टेंशिंग के साथ लोगों ने वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण से पूर्व सभी ने हाथों को सैनिटाइज किया। इस मौके पर चंचल सकलानी, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। सिकंदरपुर चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह व पार्षद तेजपाल राणा के नेतृत्व में अटल प्रयास एनजीओ के ओर से वृक्षारोपण किया गया। इंदिरापुरम की संस्कार भारती हरनंदी महानगर के सौजन्य से वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 150 लोग शामिल हुए जिन्होंने अपने घरों के आस-पास व मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। कार्यक्रम में मुख्य तौर पर रेणु अग्रवाल, शरद तिवारी, मीनू जैन आदि का सहयोग रहा। सूर्यनगर शाखा भारत विकास परिषद की ओर से भी सदस्या रेखा अस्थाना और रूबी सोम ने पौधे लगाए। इसके साथ ही संस्था की ओर से लोगों के बीच 50 बेल पत्थर के और तुलसी के पौधे वितरित किए गए। वसुंधरा की प्रकृति पौधशला में प्रकृति रूपा भाई डीपी पांडेय के नेतृत्व में सुबह तुलसी पौधे का वितरण कार्य चला। इसके बाद कनावनी पुलिया पर पीपल के पौधे लगाए गए। इस कार्य में जया श्रीवास्तव, गीता पांडेय, मनीष आदि का सहयोग रहा। वहीं शिव गंगा सोसायटी के पार्क में योगेश त्यागी ने पौधे लगाए।\n\n-----------------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें