फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: पत्नी ने पूछा- इतनी देर से क्यों आए; इसी पर पति को आ गया गुस्सा और उसने उठा लिया खौफनाक कदम

Sat, 24 Sep 2022 01:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद

सार

चांद मजदूरी करता है और अक्सर दारू पीकर देरी से घर आता। इस पर पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। गुलशन उससे कहती थी कि तुम घंटों दोस्तों के साथ शराब पीते हो और सारा पैसा खर्च कर देते हो, घर कैसे चलेगा। नशे में चांद उसे पीट देता था। कई बार पड़ोसियों ने आकर बचाया।
विज्ञापन
चाकू से हमला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद के पसौंडा के ईदगाह रोड पर कल्लू मास्टर वाली गली में अमित उर्फ चांद ने पत्नी गुलशन उर्फ गुलबहार को चाकू से गोद दिया। उसके पेट और गले पर कई प्रहार किए। गंभीर हालत में पड़ोसियों ने उसे दिल्ली के गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका कहना है कि वह बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे घर पहुंचा था। इस पर गुलशन बार-बार पूछे जा रही थी कि देरी से क्यों आए हो, इसी से गुस्सा आ गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि चांद मजदूरी करता है और अक्सर दारू पीकर देरी से घर आता। इस पर पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा हो चुका था। गुलशन उससे कहती थी कि तुम घंटों दोस्तों के साथ शराब पीते हो और सारा पैसा खर्च कर देते हो, घर कैसे चलेगा। नशे में चांद उसे पीट देता था। कई बार पड़ोसियों ने आकर बचाया। बाद में चांद कह देता था कि वह अब देरी से नहीं आएगा। पांच बजे काम खत्म हो जाता है, सीधा घर आएगा।

बृहस्पतिवार को वह फिर से देरी पर आया तो गुलशन भड़क गई। इस पर चांद ने चाकू उठाया और ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। टीला मोड़ थाना प्रभारी भुवनेश कुमार का कहना है कि आरोपी को पसौंडा से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हो गया है। शुक्रवार को गुलशन ने तहरीर दी। इस पर केस दर्ज किया गया।

बेटियों की चीख सुनकर आए पड़ोसी

गुलशन पर जब चांद चाकू से प्रहार कर रहा था तो यह देख उनकी दोनों बेटियों की चीख निकल पड़ी। इसे सुनकर पड़ोसी आए। उन्हें देख गुलशन ने चाकू से प्रहार करना बंद किया। तब तक गुलशन बुरी तरह जख्मी हो चुकी थी। पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें