गाजियाबाद। विजयनगर क्षेत्र में एक किशोर द्वारा तीन बच्चों के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। घटना रक्षाबंधन की है। आरोपी किशोर ने अपने साथी से वीडियो बनवा ली और अब तीनों बच्चों को ब्लैकमेल कर रहा है। तीनों बच्चे आठ से 10 साल की उम्र के हैं। एक बच्चे ने परेशान होकर परिजनों को आपबीती बताई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। मामले में विजयनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी किशोर के मोबाइल से वीडियो मिले हैं। किशोर को पकड़ लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।