फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बहन के प्रेमी की हत्या करने के लिए किया था अपहरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजस्थान के सीकर से गाजियाबाद कोर्ट में शादी करने आए सिहानी गेट क्षेत्र में एक प्रेमी युगल पर हमला करके कार सवारों ने युवक का बृहस्पतिवार सुबह अपहरण कर लिया। मामले में पुलिस ने युवती के भाई समेत पांच आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिनेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपी राजस्थान के सीकर निवासी शुभम, राजेंद्र, आकाश, विजय और दिलीप है। शुभम युवती का भाई है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि आरोपी युवक को कार डालकर ले गए थे। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली टीमों का गठन करके सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों की कार का पीछा किया गया और राजस्थान पुलिस व अन्य क्षेत्रों की पुलिस से संपर्क करके राजस्थान में आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी शुभम ने बताया कि उसकी बहन मोहल्ले के ही रहने वाले एक युवक से शादी कर रही थी। जिसका परिवार विरोध कर रहा है।



युवती ने अपहरण कर हत्या की जताई थी आशंका

पुलिस ने बताया की युवती ने सूचना देने के बाद बताया कि उसके भाई और दोस्त उसके प्रेमी की हत्या कर देंगे उसे बचा लो। जानकारी करने में पता चला कि युवक और युवती का गोत्र एक होने के कारण परिवार शादी करने के विरोध में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें