फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी निवासी युवक ने मदरसे से लौट रही सात वर्षीय बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने अगवा कर लिया। आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते हुुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर भीड़ को आता देख आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है। नगर की एक कॉलोनी निवासी कामगार की सात वर्षीय पुत्री मदरसे में पढ़ती है। बताया गया कि बीते बृहस्पतिवार शाम बच्ची मदरसे से लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक पड़ोसी युवक बच्ची को चॉकलेट दिलाने का बहाने एकांत में ले गया। वहशी ने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी और उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बच्ची रोती रही। रोने की आवाज सुनकर लोग उधर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकला। मामला दो सुमदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल पैदा हो गया। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो और छेड़छाड़ सहित कई अलग-अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें