फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: किशोरी का अपहरण कर मांगी दो लाख की फिरौती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। घंटाघर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलाेनी में दुकान पर गई किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। अपहरणकर्ताओं ने किशोरी की मां से फोन पर दो लाख की फिरौती की मांग की है। फिरौती की रकम न देने पर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है। मामले में किशोरी की मां ने उमेर, शमशाद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विजयनगर क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि उनकी 16 साल की बेटी तुराबनगर में कॉस्मेटिक की छोटी दुकान चलाती है। 13 नवंबर को उनकी बेटी दुकान पर गई थी, इसी बीच वह लापता हो गई। अगले दिन शाम को उनके पास अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह दो लाख का इंतजाम कर दे दे, नहीं तो उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी जाएगी। मां ने बताया कि उसकी बेटी की कमाई से भी पूरे परिवार का खर्च चलता है। आरोपी पहले भी किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर चुके हैं। यह बात उसने खुद भी उनको बताई थी। एसीपी निमिष पाटिल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पुलिस की दो टीमें इस पर काम कर रही हैं। किशोरी को सकुशल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सहारनपुर में होने की आशंका
किशोरी की मां ने बताया कि आरोपियों ने फोन पर किशोरी से उनकी एक बार बात कराई है। वह खुद को सहारनपुर में बता रही है। उसने बताया कि उसको आरोपियों ने एक बंद कमरे में कैद कर दिया है। अब आरोपियों ने अपना नंबर को बंद कर दिया है। वह काफी डरी हुई है। महिला ने बताया कि किशोरी के साथ कुछ बड़ी घटना हो सकती है। आरोपी उसको कहीं बेचने की बात भी कह रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें