फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kho Kho World Cup: 'खो खो' विश्व कप प्रोटोकॉल समिति के प्रभारी बने डॉ.अरूण त्यागी, रह चुके हैं नेशनल एथलीट

Sat, 11 Jan 2025 10:48 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

शिक्षाविद् और खेल विशेषज्ञ डॉ. अरूण त्यागी को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है। उन्हें नई दिल्ली में आयोजित प्रथम 'खो खो' विश्व कप की प्रोटोकॉल समिति का प्रभारी बनाया गया है। विश्व के 24 देशों की टीम भाग ले रही हैं।
विज्ञापन
शिक्षाविद् और खेल विशेषज्ञ डॉ. अरूण त्यागी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के सारा गांव निवासी शिक्षाविद् और खेल विशेषज्ञ डॉ. अरूण त्यागी को नई दिल्ली में आयोजित प्रथम 'खो खो' विश्व कप की प्रोटोकॉल समिति का प्रभारी बनाया गया है। डॉ.अरूण त्यागी राष्ट्रीय एथलीट रहे चुके है और वर्तमान में छाया पब्लिक स्कूल के उपाध्यक्ष है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्हे बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

विज्ञापन


 भारतीय 'खो खो' संघ के महासचिव एमएस त्यागी की ओर से जारी पत्र में डॉ.अरूण त्यागी की नियुक्ति की जानकारी दी गई है। डॉ.अरूण त्यागी ने बताया कि पहली बार 'खो खो' विश्व कप प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सात दिवसीय प्रतियोगिता 13 से 19 जनवरी तक नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में होगी। इसमें विश्व के 24 देशों की टीम भाग ले रही है।

उन्होंने बताया कि 'खो खो' भारत का परंपरागत खेल है,यह भारत के प्राचीनतम खेलों में से एक है। 'खो खो' विश्व कप से भारतीय पारंपरिक खेलों को विश्वस्तरीय पहचान मिलेगी। विश्व कप के आयोजन से अन्य खेलाें की भांति 'खो खो'  को भी बढ़ावा मिलेगा। युवा खेल में अपना भविष्य संवार सकते है।
विज्ञापन


सांसद डॉ.राजकुमार सांगवान, विधायक डॉ. मंजू शिवाच,पालिका चेयरमैन विनोद वैशाली,पूर्व चेयरमैन रामआसरे शर्मा,द्रोणाचार्य अवार्डी कोच विजय शर्मा,छाया पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अखिलेश द्विवेदी और भाजपा नेता सतेन्द्र त्यागी व स्वदेश जैन आदि ने डॉ.अरूण त्यागी को बधाई दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें