फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईवे पर कांवड़ की बहार, गूंज रही महादेव की जयकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद/मुरादनगर। गंगोत्री, गोमुख और हरिद्वार से कांवड़ में पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे शिवभक्तों की बुधवार को दिल्ली-मेरठ मार्ग पर भीड़ उमड़ी। पाइपलाइन मार्ग से बुधवार को 40 हजार से ज्यादा कांवड़िये गुजरे जबकि, हाईवे पर एक लाख से ज्यादा का आंकड़ा पार हो गया। बृहस्पतिवार को दो लाख से ज्यादा कांवड़ियों के जिले की सीमा से गुजरने का अनुमान है। हाईवे पर शिवभक्त बोल-बम और हर-हर महादेव की जयकार के साथ अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन

हाईवे पर कोई नंदी तो कोई भूत प्रेत का मुखौटा लगाए तेजी से बढ़ रहा है। झांकी वाली कांवड़ों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। फरीदाबाद, गुड़गांव के कांवड़िये अपने साथ कलाकारों को भी लेकर चल रहे हैं, जो भोेले के भजनों पर मनमोहक नृत्य कर समां बांध रहे हैं। उन्हें देखने के लिए शहर और देहात से लोग भी आ रहे हैं। शाम के वक्त सड़क किनारे भीड़ की स्थिति ज्यादा बेकाबू हो रही है। शिविरों मे शिवभक्तों की सेवा में तमाम तरह के व्यंजन बनाए गए हैं। तमाम राजनीतिक, सामाजिक और व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी कांवड़ियों का स्वागत सत्कार करने में जुटे हैं।
शिविर संचालक प्रमोद कुमार ने बताया कि रुक-रुककर बारिश होने से व्यवस्था को बनाने में दिक्कत आ रही है। डीपीएसजी के सामने हिंदू-मुस्लिम एकता समिति के राजा मोहम्मद कारी, इस्माइल, शाहनवाज, सलमान अब्बास ने कांवड़ियों पर फूल बरसाए। वहीं, डीसीपी शुभम पटेल, एसीपी नरेश कुमार व थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी दिल्ली मेरठ मार्ग व पाइप लाइन लाइन मार्ग पर कांवड़ियों की सुरक्षा में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें