मुरादनगर में गंगनहर पुलिस चौकी में घुसकर कांवड़ियों द्वारा हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 25 जुलाई दोपहर करीब तीन बजे कांवड़ियां नहर में बैरिकेटिंग पार करके नहा रहे थे। सिचाई विभाग के संविदा कर्मचारी ने उन्हें ऐसा करने से रोका। इस बात को लेकर कांवड़ियों ने युवक पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना कर दिया था।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस संविदा कर्मी को पुलिस चौकी में ले आई। गुस्साए कांवड़िए भी पुलिस चौकी के अंदर घूस गए और जमकर हंगामा किया। बताया गया था कि कांवड़ियों ने पुलिस चौकी पर गाड़ी में तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की भी की।
एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि कांवड़ियां संविदा कर्मी से मारपीट कर रहे थे। पुलिस उसे बचाकर चौकी ले आई थी। झूठी अफवाह फैलाई गई कि संविदाकर्मी ने चोरी की है। पुलिस ने समझा बुझाकर कांवड़ियों को शांत करा दिया था। बताया कि गंग नहर चौकी पर किसी भी गाड़ी मे तोड़फोड़ नहीं की गई। यह अफवाह है।