गाजियाबाद। कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस शनिवार को अपने निश्चित समय से चार घंटे 38 मिनट देरी से आई। इसको गाजियाबाद दोपहर में दो बजकर आठ बजे पहुंचना था, लेकिन शाम को छह बजकर 46 मिनट पर पहुंची। बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस आधा घंटे, शालीमार मलानी एक्सप्रेस 35 मिनट, सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस एक घंटे, नीलांचल एक्सप्रेस एक घंटे 45 मिनट देरी से गाजियाबाद पहुंची। सवेरे भी 11 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से दो घंटे तक देरी से गाजियाबाद पहुंची। इस बारे में नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि कई क्षेत्रों में विकास कार्यों की वजह से कुछ ट्रेनों को रोक कर चलाया जा रहा है।