गाजियाबाद। सावन के तीसरे सोमवार पर दूधेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए गोशाला अंडरपास और कैलाभटठा का मुख्य मार्ग बंद रहेगा। एडीसीपी यातायात पीयूष सिंह ने बताया कि विजयनगर की ओर से आने वाले मार्ग को गोशाला अंडरपास के बाद महिला अस्पताल के सामने बैरिकेडिंग लगाकर बंद किया है। इसके अलावा कैलाभट्ठा के मुख्य मार्ग को भीड़ कम होने तक बंद रखा जाएगा। यह लोग रास्ता खुलने तक देवी मंदिर के सामने से होकर निकलेंगे। इसके साथ ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर वाहनों की आवाजाही यथावत रहेगी। मंदिर आने वाले लोग अपने वाहनों को रामलीला मैदान में खड़े कर सकते हैं। इसके लिए वहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।