फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 15 लाख की लूट में शामिल कच्छा बनियान गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्राइम ब्रांच ने 15 लाख की लूट में शामिल 25 हजार के इनामी कच्छा बनियान गिरोह के सक्रिय बदमाश को नीति खंड-1 से गिरफ्तार किया है। बदमाश ने 11 साल पहले इंदिरापुरम में अपने साथियों के साथ इंदिरापुरम में लूट की वारदात 15 को अंजाम दिया था। एक बदमाश को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एडीसीपी क्राइम सचिदानंद ने बताया कि 24 अप्रैल 2012 को कच्छा बनियान गिरोह के सदस्यों ने डॉ. सुखवीर सिंह निवासी नीति खंड-1 के परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उनके विरोध करने पर बदमाशोंं ने तमंचे की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया था। बदमाश घर से 15 लाख की नकदी लूट कर फरार हो गए थे। पुलिस ने एक बदमाश मिथुन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि वीरू निवासी मोहल्ला हड्डी मिल गुना मध्य प्रदेश फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनामी घोषित किया गया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को इंदिरापुरम से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन



फेरी के बहाने करते रेकी :
गिरफ्तार बदमाश के मुताबिक वह फेरी करने के बहाने मकानोंं की रेकी करते थे। कच्छा बनियान धारण करने के बाद शरीर पर तेल लगा लिया करते थे। असलाह व सरिए लेकर वारदात को अंजाम देते थे। उसने बताया कि साथियोंं के साथ कई मकानोंं मेंं लूट की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें