लोगों ने पत्थर मारकर बदमाश को किया घायल
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास की छतों पर लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बदमाशों पर पत्थर फेंके। एक बदमाश के सिर पर पत्थर लग गया। वह वहीं पर गिर पड़ा। यह देख बदमाशों के पांव उखड़ गए। वह सराफ से बैग लूटे बगैर ही भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सराफ और बदमाश को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने सराफ को मृत घोषित कर दिया। बदमाश को भी भर्ती किया गया है।
साहसी सराफ ने अंतिम सांस तक किया संघर्ष
दो बदमाशों ने सराफ से बैग छीनने की कोशिश में पूरी जान लगा दी लेकिन वे कामयाब नहीं सके। सराफ ने अंतिम सांस तक संघर्ष किया। बदमाश ने बैग छीनने की कोशिश की लेकिन उन्होंने छोड़ा नहीं। उन्हें दो गोली लग गईं लेकिन बैग को पकड़े रहे। चश्मदीदों ने बताया कि यह संघर्ष लगभग दस मिनट तक चला। इसके बाद लोगों ने पत्थर फेंककर बदमाशों को खदेड़ दिया और वे बैग नहीं लूट पाए।
बदमाशों से भिड़ गया बहादुर युवक
समय कॉलोनी निवासी युवक पियूष बदमाशों से भिड़ गया। उसने पहले दूर से देखा कि बदमाश सराफ को लूटने की कोशिश कर रहे हैं। वह नजदीक आ गया और लूट का विरोध करने लगा। बदमाश चार राउंड फायर कर चुके थे। एक बदमाश ने पियूष पर चाकू से हमला किया। उन्हें हाथ में गहरा जख्म हो गया, आठ टांके लगे हैं। इसके बाद भी वह भागे नहीं। बदमाशों के भाग जाने के बाद लोग उन्हें अस्पताल ले गए।
सराफ के साथ हुई वारदात के बाद पूरे इलाके में चेकिंग कराई गई है। घायल बदमाश से पूछताछ की जाएगी। जल्द ही वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है।
- मुनिराज जी., एसएसपी