फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बाइक टकराने पर संयुक्त अस्पताल के वार्ड ब्यॉय को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र स्थित संयुक्त अस्पताल के वार्ड ब्यॉय राजीव गार्डन कॉलोनी निवासी कमल से चार बाइक सवार युवकों ने मारपीट कर दी। विवाद 25 जुलाई को हुआ जब कमल कार से घर लौट रहे थे। तहरीर पर पुलिस ने हिमांशु समेत चार लोगों पर एक अगस्त को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। कमल ने पुलिस को बताया कि 25 जुलाई की दोपहर 3 बजे वह ड्यूटी से घर जा रहे थे। मंगल बाजार में सामने से आ रही बाइक ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई और खुद भी चोटिल हो गए। उन्होंने बाइक सवारों के समक्ष विरोध जताया तो हिमांशु नामक युवक ने कॉल करके दोस्तों को बुला लिया। इसके बाद उनसे मारपीट कर दी। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि मौके पर मौजूद दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी टीम खंगालकर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें